spot_img

Ujjain: मुख्यमंत्री शिवराज ने चुनाव परिणाम से पहले महाकाल से की प्रार्थना

उज्जैन:(Ujjain) प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने (State Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार रात महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वे मंदिर के नंदी हॉल में बैठे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्राचीन शक्ति पीठ माता हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाबा महाकाल मंदिर के दर्शन करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने राज्य और देश के लोगों की खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना की। हालांकि सियासी गलियों में अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि विधानसभा चुनाव परिणाम की चिंत मुख्यमंत्री को सता रही है। इसलिए वे बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने चले आए।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles