spot_img

Kolkata : महुआ को छेड़ कर अच्छा नहीं किया, पछताओगे, भाजपा को ममता की चेतावनी

कोलकाता : घूस लेकर संसद में सवाल पूछने की आरोपित तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के समर्थन में खुल कर आते हुए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि महुआ को संसद से निष्कासित करने की योजना पर काम चल रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी किसी भी कार्रवाई से कृष्णानगर की सांसद को आगे बढ़ने में मदद ही मिलेगी।

महुआ पर ‘‘पैसे लेकर सवाल पूछने’’ के आरोप हैं। इन आरोपों की जांच आचार समिति द्वारा किए जाने के बाद लोकसभा से निष्कासन की सिफारिशों का सामना कर रहीं महुआ को समर्थन के स्पष्ट संदेश में तृणमूल ने पिछले सप्ताह नदिया जिले में पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम उन्हें सौंपा था। बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अब, वे महुआ को (संसद से) निष्कासित करने की योजना बना रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप वह और अधिक लोकप्रिय हो जाएंगी। जो कुछ वह (संसद के) अंदर कहती थीं, अब वह वही बातें बाहर कहेंगी। कोई बेवकूफ ही चुनाव से तीन महीने पहले ऐसा कुछ करेगा।

महुआ के खिलाफ पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की आचार समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव डालने वाले अनैतिक आचरण के आधार पर उन्हें संसद के निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की थी और उन पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडानी समूह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था। मोइत्रा ने लोकसभा की आचार समिति की निष्कासन संबंधी सिफारिश को खारिज करते हुए इसे एक तथाकथित मनमानी अदालत द्वारा पहले से किया गया फिक्स मैच करार दिया और कहा था कि यह भारत में लोकतंत्र की मौत है।

New Delhi : निसान मोटर इंडिया की अप्रैल में कुल बिक्री 5,388 इकाई

कंपनी ने अप्रैल में घरेलू बिक्री में 75 फीसदी की वृद्धि दर्ज कीनई दिल्ली : (New Delhi) निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Nissan Motor...

Explore our articles