spot_img

Jhansi : पत्नी लड़ी तो पति ने खुद को मार ली गोली

झांसी : सीपरी थाना क्षेत्र में पत्नी के झगड़ा करने पर पति ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। घायल पति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। घायल का भाई गांव का चौकीदार बताया जा रहा है। उसने चौकी पर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी। तब सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और तमंचा जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

तीन साल पहले हुई थी शादी

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबावाय गांव निवासी राजा वंशकार (22) पुत्र राजू मजदूरी करता है। उसकी शादी 3 साल पहले प्रियंका से हुई थी। उनकी 11 माह की एक बेटी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को प्रियंका ने पति से घरेलु सामान मंगाया था। लेकिन शाम को पति सामान लेकर नहीं पहुंचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तब राजा ने कमर से तमंचा निकाला और अपने ऊपर फायर कर दिया। बीच बचाव में गोली सिर को छूते हुए निकल गई। इससे राजा घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए।

पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने खुद को गोली मारी है। मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

Explore our articles