spot_img

Rajgarh: मतदान के दौरान मोबाइल पर फोटो लेकर वायरल करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज

राजगढ़: (Rajgarh) जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम आमल्याहाट में और छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ा में मतदान करते समय ईवीएम के बैलेट यूनिट का मोबाइल (mobile) पर फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए, जिससे गोपनीयता भंग हुई। पुलिस (police) ने मंगलवार को शिकायत पर एक नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

मलवार थाना पुलिस के अनुसार ग्राम आमल्याहाट निवासी देवेन्द्र दांगी (Devendra Dangi,) ने मतदान केन्द्र आमल्याहाट में मतदान करते समय ईवीएम बैलेट युनिट का मोबाइल पर फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया वहीं छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ा मतदान केन्द्र पर मोबाइल धारक के द्वारा वोट करने के दौरान फोटो लेकर वायरल किया, जिससे गोपनीयता भंग हुई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Mumbai : जिमी फॉलन के शो के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताया आभार

मुंबई : (Mumbai) पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Punjabi singer and actor Diljit Dosanjh) इन दिनों एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाए...

Explore our articles