spot_img

Lucknow : रंग लाया मंत्री ए.के. शर्मा का प्रयास !

मऊ से सीधे मुंबई आएगी एक और ट्रेन

अखिलेश दुबे
लखनऊ.(Lucknow)
लोगों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए 22 नवंबर,2023 को बुधवार के दिन मऊ जंक्शन से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन का उदघाटन रेलमंत्री (Inaugural Railway Minister) द्वारा किया जाएगा। बता दें कि वर्तमान में सिर्फ गोदान एक ऐसी ट्रेन है जो इस इलाके से मुंबई जाती है। एकमात्र ट्रेन होने से मुंबई में लोगों को भारी भीड़ और परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस नई साप्ताहिक ट्रेन से पूर्वांचल के लोगों को भारी राहत मिलेगी।

आजमगढ/जौनपुर होकर गुजरने वाली है ट्रेन

गौरतलब है कि मऊ जिले के लोग बड़े पैमाने पर मुंबई में रहते हैं, पर मऊ जंक्शन से मुंबई के लिए उचित सुविधा नहीं थी, लोगों ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (Energy Minister A.K. Sharma) से गुहार लगाई। शर्मा जी के अनवरत प्रयास से पूर्वांचल को खासतौर से मऊ जनपद से सीधे मुंबई जाने वाले क्षेत्र के लोगों को ट्रेन की बेहतरीन सुविधा मिलने जा रही। 22 नवंबर,2023 को बुधवार के दिन मऊ जंक्शन से मुंबई के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन का उदघाटन रेलमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। यह ट्रेन मऊ जंक्शन से शुरू होकर मोहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज से मुंबई जाएगी।

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन

ए.के. शर्मा (A.K. Sharma) ने दोपहर को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद को भारत सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। मऊवासियों की ओर से मैने स्वयं भारत के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मऊ से मुंबई जाने के लिए एक नई रेलगाड़ी चलाने का पत्र लिखकर अनुरोध किया था। मेरे अनुरोध पर इस नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी को मऊ से मुंबई तक चलाने की मंजूरी दी गई है। रेलमंत्री श्री वैष्णव ने इसकी जानकारी स्वयं मुझे फोन पर दी।

मंत्री ने किया अथक प्रयास

इस कार्य के लिए ए.के शर्मा ने रेल मंत्री सहित रेलवे अधिकारियों से व्यापक चर्चा की। बता दें कि वर्तमान में पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ-शाहगंज-मुंबई वाया प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर मुंबई जाने के लिए एक मात्र ट्रेन गोदान एक्सप्रेस संचालित है, जो कि मऊ से मुंबई तक वाया प्रयागराज, कानपुर आगरा कोटा रतलाम सूरत होकर जाती है। यात्रियों की अधिकता से इस रूट पर एक नई ट्रेन संचालित किये जाने की आवश्यकता रही हैं, जिसको अब मंजूरी मिल गई है।

पूर्वांचल के विकास को मिलेगी और गति

मंत्री शर्मा ने बताया कि उनके आग्रह पर ही 22 नवंबर 2023 दिन बुधवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिसके साक्षी हम सब पूर्वांचलवासी बनेंगे। शर्मा ने कहा कि इस नई रेलगाड़ी के चलने से पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी। यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से होने वाले व्यापार को गति मिलेगी और उद्योग में सुधार होगा। इस रेलगाड़ी से सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन से नौकरी करने वाले, व्यापारी एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा।

ट्रेन रूट

मुंबई के लिए ट्रेन का संचालन मऊ से प्रत्येक शनिवार को रात में 10:15 बजे किया जाएगा, जो मुंबई सोमवार को भोर में 3:45 बजे पहुंचेगी। उसी दिन यह ट्रेन मुंबई से दिन में 11:15 बजे मऊ के लिए रवाना होगी, जो मंगलवार को मऊ शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मोहमदाबाद, आजमगढ़, खुरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, इलाहाबाद, कटनी, जबलपुर, इटारसी, हरदा, भुसावल, जलगांव, कल्याण आदि स्टेशनों पर किया गया है।

New Delhi : गगन नारंग और अन्नू राज सिंह के ‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ में देशभर के निशानेबाजों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

नई दिल्ली : (New Delhi) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार के ओलंपियन गगन नारंग (Olympian Gagan Narang) ने अपनी पत्नी और ओलंपियन...

Explore our articles