spot_img

Mumbai : अक्षरा सिंह नया गाना ‘छठी मईया करिहा दुलार…’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) भगवान भास्कर को समर्पित लोक आस्था का महापर्व छठ पर भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Bhojpuri’s super hot actress and singer Akshara Singh) का गाना ‘छठी मईया करिहा दुलार…’ रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह ने इस बार छठ गीत के जरिए उन्होंने एकबार फिर से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत ‘छठी मईया करिहा दुलार…’ (‘Chhathi Maiya Kariha Dular…’) लेकर आई हैं, जिसे कंपोज प्रजक्ता शुक्रे ने किया है। दोनों की जोड़ी ने इस गीत को और भी खास बना दिया। गाने में अक्षरा ने छठ मां की महिमा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस गाने के लिए अक्षरा सिंह के साथ गीतकार मनोज यादव ने भी मेहनत की है।

अक्षरा सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हर विधा के गानें गाए हैं। उनकी क्षमता इस बार छठ गीत ‘छठी मईया करिहा दुलार…’ में बखूबी देखा जा सकता है। इसको लेकर अक्षरा भी कहती हैं कि मैंने अब तक कई छठ गीत गाएं हैं, लेकिन यह कुछ नया और अलग है। इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा।

उल्लेखनीय है कि अक्षरा सिंह का छठ गीत ‘छठी मईया करिहा दुलार…’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। यह गाना रिलीज होने के साथ लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles