spot_img

Firozabad: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपित दो सगे भाई गिरफ्तार

फिरोजाबाद:(Firozabad) थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने मंगलवार की रात में घर से बुलाकर युवक की हत्या के दो आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल एक हत्यारोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो हत्यारोपित सगे भाई हैं।

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि 10 नवम्बर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त भूपेन्द्र उर्फ कन्हैया के रूप में हुई थी। कन्हैया नगला पान सहाय थाना उत्तर के रहने वाला था।युवक की हत्या पैसे के लेनदेन व बेइज्जती का बदला लेने के लिए योजनाबद्ध तरीके से दावत के बहाने घर से बुलाकर गमछे से फंदा लगाकर की गयी थी। थाना पुलिस इस हत्याकांड के तीन अभियुक्तों दीवान सिंह, विजय उर्फ चानू व मनोज उर्फ भिन्डी को गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि बाकी अभियुक्त फरार थे।

उन्होंने बताया कि थाना रामगढ़ प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी उन्होंने सूचना पर जब दो हत्यारोपितों को पकड़ना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की घेराबंदी व जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त कमलेश को पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जबकि पुलिस टीम ने दूसरे हत्यारोपित अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घायल हत्यारोपित कमलेश को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त नगला पान सहाय निवासी दीवान सिंह का पुत्र है।

सीओ ने बताया कि अभियुक्त कमलेश थाना उत्तर का हिस्ट्रीशीटर है। इसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में 9 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त अवधेश के विरुद्ध जनपद में 5 मुकदमें दर्ज हैं।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles