spot_img

Ranchi: दीपावली-छठ स्पेशल रांची- जयनगर- रांची ट्रेन 11 और 18 नवम्बर को चलेगी

रांची:(Ranchi) दीपावली और छठ में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छठ स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है।

शनिवार को रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची – जयनगर – रांची ट्रेन 11 और 18 नवम्बर को रांची से चलेगी। इस ट्रेन का रांची से प्रस्थान रात के 11:55 बजे होगा। रात 12:50 बजे मुरी पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट के बाद झालिदा, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद होते हुए दोपहर 3:30 बजे जयनगर पहुंचेगी। जबकि ट्रेन जयनगर से रांची के लिए 12 और 19 नवंबर को चलेगी। जो वहां से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह नौ बजे रांची पहुंचेगी।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles