spot_img

Islamabad : पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मियांवाली एयरबेस घेरा, तीन आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद: (Islamabad) पाकिस्तान के मियांवाली में सेना के एयरबेस पर शनिवार सुबह हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छह आतंकवादियों ने यह हमला किया। एयरबेस में घुस रहे तीन आतंकवादियों को मारकर पूरे इलाके को घेर लिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकियों ने हमले में तीन ग्राउंडेड लड़ाकू विमान और एक ईंधन टैंकर को नष्ट कर दिया। सेना ने कहा कि इलाके को खाली कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा है कि सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान वायुसेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयरबेस पर आतंकी हमला विफल कर दिया।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles