spot_img

Varanasi : सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के कराटे स्पर्धा में अदिति और आदर्श ने जीता स्वर्ण पदक

वाराणसी: (Varanasi) वाराणसी स्थित सनबीम वरुणा में आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के कराटे स्पर्धा में कांनीनजुकु आर. बी. मार्शल आर्ट्स एकडेमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31अक्टूबर से 3 नवंबर तक किया गया था।अकादमी के कोच अरविंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के 5 खिलाड़ियों ने स्पर्धा किया, जिनमें से चार ने पदक जीते।

उन्होंने कहा, “प्रतियोगिता में अदिति सोनकर और आदर्श सोनकर ने क्रमशः 18 महिला और पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, शिवेश शर्मा और धैर्य बरनवाल ने 14 से 17 बालक वर्ग के अपने भार वर्ग में रजत पदक जीता।”उन्होंने कहा, “वाराणसी में पहली बार इस प्रकार की प्रतियोगिता हो रही है और यह कराटे प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अन्य खेल प्रतियोगिता में आदर्श सोनकर ने रस्साकशी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता।”

बता दें कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये कोच और सभी खिलाड़ियों ने अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वाराणसी जिला प्रशासन और वाराणसी कराटे सोसायटी को धन्यवाद दिया।

Explore our articles