spot_img

New Delhi :आज रात को लगेगा इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण

नई दिल्ली: (New Delhi) इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज रात को लगेगा। चंद्र ग्रहण का उपचरण 28 अक्टूबर को आधीरात के बाद 1:05 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 2:24 बजे समाप्त होगा। आज रात दिखने वाला चंद्रग्रहण भारत सहित एशियाई देशों, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिंद महासागर के अधिकांश भागों से देखा जा सकेगा। खोगलीय गणित के अनुसार चंद्रग्रहण की उपछाया को आंशिक रूप से 87.07 प्रतिशत लोग देख पाएंगे। इस लिहाज से यह चंद्रग्रहण व्यापक माना जा रहा है।

काशी के पंडित प्रदीप बताते हैं कि चंद्र ग्रहण इस बार शरद पूर्णिमा पर है। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज रात लगने जा रहा (खंडग्रास ) चूंकि रात 1 बजकर 5 मिनट पर लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले 28 अक्टूबर यानी आज शाम 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। देर रात 01:05 बजे चंद्र ग्रहण लगेगा और 02:24 पर खत्म होगा। उन्होंने बताया कि आज लगने वाला ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, शरद पूर्णिमा पर ग्रहण के सूतक लगने से पहले खीर ( प्रसाद ) बना कर रख लें, और ग्रहण के मोक्ष के बाद चंद्रमा की रोशनी में छत पर रखकर भोग लगाएं और अगली सुबह सूर्योदय के बाद खाएं । इस समय जितना अधिक से अधिक हो सके नाम जप, मंत्र जप करें यही समय है अपना आध्यात्मिक बैंक बैलेंस बढ़ाने का।

उल्लेखनीय है कि चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है, जब पृथ्वी चंद्रमा पर अपनी छाया डालती है। 28 अक्टूबर, 2023 को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार अगला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 को लगेगा।

Explore our articles