spot_img

Patna: बिहार के गोपालगंज में भगदड़ मचने से दो महिला और एक बच्चे की मौत

पटना:(Patna) बिहार में गोपालगंज जिले के राजा दल पूजा पंडाल में विजयदशमी के दिन भगदड़ मचने से दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गयी है। वही इस दौरान में दस से ज्यादा लोग घायल हो गये है। आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक राजा दल पूजा पंडाल में पुलिस बल की तैनाती नहीं की गयी थी। पुलिस टीम के वहां नहीं रहने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। राजा दल पूजा पंडाल के थोड़ी दूर पहले भीड़ में 1 बच्चा गिरकर दब गया था। बच्चे को बचाने के क्रम में दो बुजुर्ग महिलाएं झुकी और भीड़ में दब गई। दोनो महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंचें मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। जिला प्रशासन द्वारा एक एक कर के लोगों को वहां से निकाला जा रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने दो महिला और 5 साल के बच्चे की मौत की पुष्टि की।

Explore our articles