spot_img

Kolkata : कोलकाता हवाई अड्डे पर लगातार दो दिन उड़ान रद्द, यात्रियों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता : महाअष्टमी की सुबह कोलकाता हवाई हवाई अड्डे पर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विमान एसजी 0869 सुबह 7:25 बजे कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना होने वाली थी। लेकिन यात्रियों की परेशानी तब शुरू हुई जब विमान अपने समय पर नहीं उड़ा। किसी को भी सही जवाब नहीं मिल पा रहा था कि विमान रवाना होगा भी या नहीं। बहुत देर बाद एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों को सूचित किया कि उड़ान रद्द कर दी गई है। वह अब पोर्ट ब्लेयर नहीं जाएगी। इसके बाद 169 यात्रियों ने हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यात्रियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन पहले भी यही स्थिति थी। एयरलाइन अथॉरिटी ने बताया था कि विमान अगले दिन यानी आज रवाना होगा। आज भी वही स्थिति है। यात्रियों का आरोप था कि विमान रद्द होने के बाद उन्हें पानी या खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं करायी गयी थी। फ्लाइट क्यों रद्द की गई, इस सवाल का अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे थे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles