spot_img

Kolkata : बंगाल में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी

कोलकाता : एक तरफ पूरा बंगाल देवी दुर्गा की आराधना में डूबा हुआ है तो दूसरी तरफ सूबे के बर्दवान जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने खुदकुशी कर ली है। शनिवार को जिला पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मरने वालों की पहचान सुदिप्त रॉय (66), उनकी 53 साल की पत्नी श्वेता राय और बेटे अग्निशंकर राय (29) के रूप में की गई है। खास बात यह है कि तीनों ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की है। घटना कुल्टी थाना क्षेत्र के बराकर नालीपाड़ा इलाके की है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः वित्तीय समस्याओं से तंग आकर पूरे परिवार ने खुदकुशी की है। सुसाइड नोट में उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पता चला है कि परिवार ने बैंक से भारी कर्ज ले रखा था जिसे देने का दबाव था। रिकवरी एजेंट लगातार उन्हें संपर्क कर रुपये देने के लिए दबाव बन रहे थे। अग्निशंकर राय परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और वह निजी ट्यूशन के माध्यम से ही पैसे कमाते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने हाल में छोटा-मोटा बिजनेस शुरू किया था जिसके लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। हालांकि उनका बिजनेस नहीं चला और ॠण चुका नहीं पाए। इसके बाद परिवार पर दबाव था। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

New Delhi : मंदिरों के पास रखे स्वर्ण भंडारों के मुद्रीकरण की योजना नहीं: सरकार

मंदिरों के स्वर्ण भंडारों के मुद्रीकरण के झूठे दावों पर वित्त मंत्रालय का स्पष्टीकरणनई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने मंगलवार...

Explore our articles