spot_img

Shimla : शिमला से लापता नाबालिग लड़की कोटखाई में मिली

शिमला: (Shimla) राजधानी शिमला से विगत दिनों निकटवर्ती लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। यह लड़की अप्पर शिमला के कोटखाई में मिली है। नाबालिग लड़की को उसकी एक सहेली के घर पाया गया। पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है।

लड़की के अचानक लापता होने पर परिजनों ने महिला थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। लड़की की मां की शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी 19 अक्टूबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई।पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद लापता लड़की की तलाश शुरू की गई और एक दिन बाद ही यह सहेली सहित कोटखाई से बरामद हुई। यह लड़की नेपाली मूल की है। वहां क्यों और कैसे कोटखाई गई, इसकी जांच की जा रही है।

Washington : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जोर का झटका

अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पासवाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी संसद में मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की (President Donald Trump) सैन्य...

Explore our articles