spot_img

Guwahati : गुवाहाटी के जू-रोड पर बनकर तैयार श्रद्धांजलि फ्लाईओवर

गुवाहाटी : गुवाहाटी के जू-रोड पर निर्धारित समय से 11 महीने पहले श्रद्धांजलि फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए बुधवार को बताया कि कुल 316 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह फ्लाईओवर गुवाहाटी में यातायात प्रवाह को बढ़ाएगा।

सोशल मीडिया के जरिए राज्य के शहरी विकास आदि मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने बताया कि महापंचमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा गुवाहाटी में जू-रोड पर नवनिर्मित श्रद्धांजलि फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे।

गुवाहाटी के दूसरे सबसे लंबे 2.3 किलोमीटर के इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए इसे दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर तथा नीचे विभिन्न प्रकार की लाइटें लगा दी गई हैं। फ्लाईओवर के दोनों तरफ ऊपर और फ्लाईओवर के नीचे खंभों, रेलिंग आदि पर विभिन्न प्रकार के पेंटिंग किए गए हैं, जिससे यह फ्लाईओवर काफी आकर्षक दिख रहा है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles