कोलकाता : महानगर कोलकाता की विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा के मौके पर राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस ने राजभवन की ओर से पांच चुनिंदा लोगों और संस्थाओं को दुर्गा भारत परम सम्मान दिया है। इसके तहत एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है। राजभवन में बुधवार शाम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां मशहूर संगीतकार पंडित अजय चक्रवर्ती को सबसे पहले सम्मानित किया गया। उसके बाद भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम गार्डनरिच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियरिंग को भी सम्मान दिया गया। इसके अलावा चांद पर चंद्रयान भेज कर इतिहास रचने वाली चंद्रयान टीम को दुर्गा भारत परम सम्मान दिया गया है। इसके अलावा शांतिनिकेतन के विश्व भारती विश्वविद्यालय को यह सम्मान मिला है और केरल के कोल्लम जिले के जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल को यह सम्मान दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार हर साल सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा पंडालों को शेरा पूजा सम्मान देती है। इस बार राजभवन की ओर से यह नया सम्मान शुरू किया गया है जिसका नाम दुर्गा भारत परम सम्मान दिया गया है।


