spot_img

New Delhi : मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार: खड़गे

नई दिल्ली: (New Delhi) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।खड़गे ने बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। मध्य प्रदेश के हर वर्ग के हित में कांग्रेस काम करेगी। जो वादा किया है कांग्रेस सरकार उसे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश के विषय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई।

खड़गे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के संबंध में लिखा कि बचत, राहत, बढ़त, हिफ़ाज़त और उत्थान, कांग्रेस के सुशासन से ऐसे बदला राजस्थान। भरोसा है हमें कि जनता फिर से देगी आशीर्वाद। आज राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है।

उल्लेखनीय है कि आज कांग्रेस मुख्यालय में मध्य प्रदेश, राजस्थान को लेकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में खड़गे के साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles