spot_img

Mumbai : पंजाब के दो खतरनाक बदमाश मुंबई में गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) मुंबई के होटल कामरान रेजीडेंसी में पुलिस ने बुधवार को छापा मार कर पंजाब के दो खतरनाक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने संयुक्त रूप से की है।
पुलिस के अनुसार पंजाब निवासी पंचममूर सिंह (31) और हिमांशु माता (31) पर हत्या, जबरन वसूली आदि के 11 मामले दर्ज हैं। दोनों पंजाब पुलिस की दबिश से डर कर मुंबई में आ छिपे थे। पंजाब के जालंधर जिले की पुलिस टीम को इन दोनों के मुंबई में छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर जालंधर पुलिस आयुक्त ने उन भगोड़ों को पकड़ने के लिए मुंबई अपराध शाखा से सहायता मांगी थी। इसके बाद बुधवार को मुंबई और जालंधर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को मुंबई के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।

Explore our articles