spot_img

Dehradun: प्रथम गांव माणा के भ्रमण से लौटे दल ने कृषि मंत्री से की भेंट

देहरादून:(Dehradun) भारत के प्रथम गांव माणा का भ्रमण कर लौटे दल ने बुधवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान कृषि मंत्री ने टीम का उत्साहवर्धन किया।

उत्तराखंड जैव प्रोद्योगिकी परिषद की ओर से प्रारंभ किए गये “ भारत के प्रथम गांव-माणा के द्वार” की यात्रा पूरी करने के उपरांत परिषद के निदेशक डॉ.संजय कुमार के साथ उनकी टीम ने भेंट की।

कृषि विभाग की ओर से प्रथम बार भारत के प्रथम गांव माणा में 12 सदस्य दल को 13 अक्टूबर को मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय से भ्रमण को रवाना किया था। यह भ्रमण 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। टीम क्षेत्र की जल गुणवत्ता, मिट्टी की गुणवत्ता कि जांच की गई। लोगों के स्वस्थ को ध्यान में रखते हुए खून, ब्लड ग्रुप की जांच की गई। साथ ही उनकी खेती को ध्यान में रखते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता युक्त बीज भी वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त टीम ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण प्राकृतिक वनस्पतियों को संरक्षित करने और उपज बढ़ाने के लिए सर्वे किया, जिसका लाभ अनेक प्रकार की दवाइयां बनाने और लोगों की आजीविका बढ़ाने में प्रयोग किया जाएगा।

टीम के सदस्य डॉ. सुमित पुरोहित, जितेंद्र सिंह बोहरा, सचिन शर्मा, अनुज कुमार, लोकेश त्रिपाठी, धीरज सुठा, चांदनी जोशी, सोनाली, प्रियदर्शिनी, मेधा, मदन सिंह नेगी, विवेकानंद आदि रहे।

Explore our articles