spot_img

Srinagar : जम्मू-कश्मीर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हजारों युवा योजना बंद होने से हुए बेरोजगार: महबूबा

श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को आरोप लगाया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हजारों शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेसहारा छोड़ दिया गया है।महबूबा ने एक्स पोस्ट के माध्यम से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि 2020 में गठित एक तथ्यान्वेषी समिति ने अभी तक अपने निष्कर्ष प्रस्तुत नहीं किए हैं। ऐसे हालात में इन प्रतिभाशाली डिग्री धारकों को रोजगार के अवसरों से वंचित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षित युवाओं को लाभकारी रोजगार देने के लिए जम्मू-कश्मीर में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया था, क्योंकि यहां शिक्षित बेरोजगार युवाओं की बढ़ती संख्या की तुलना में यूटी में सरकारी नौकरियों की तलाश के रास्ते बहुत छोटे हैं। इसके अलावा देश के मुख्य औद्योगिक बाजारों से दूरी के साथ-साथ विद्युत ऊर्जा की कमी भी यूटी में बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए हमेशा मुख्य बाधा रही है।

Kolkata : ममता बनर्जी ने भवानीपुर में बूथों का निरीक्षण कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप जड़े

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान आज भवानीपुर में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। यहां से...

Explore our articles