spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 94 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन ब्रेंट क्रूड 0.03 डॉलर यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 93.27 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.40 डॉलर यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 90.03 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

New Delhi : गगन नारंग और अन्नू राज सिंह के ‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ में देशभर के निशानेबाजों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

नई दिल्ली : (New Delhi) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार के ओलंपियन गगन नारंग (Olympian Gagan Narang) ने अपनी पत्नी और ओलंपियन...

Explore our articles