spot_img

Baghpath : खाकी वर्दी पहनकर मुस्लिम चोरों की पैरवी कर रहा दरोगा अब्बास

Inspector is defending Muslim thieves wearing khaki uniform

बागपथ : खाकी की कसम उठाकर एक मुश्लिम दरोगा पर मुस्लिम चोर को बचाने का आरोप है। डाक्टरों के आवासों में चोरी करते पकड़े गये चोर के खिलाफ 20 घंटे बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। मुस्लिम दरोगा जांच के नाम पर चोर को पकड़ने वाले डाक्टर पर ही पिटाई का मुकदमा लिखने की धमकी देने लगा। जिसके बाद जिला अस्पताल में हंगामा हुआ।

बागपत के जिला अस्पताल में डॉक्टरों के आवास बने हुए हैं। जिसमें कई बार चोरियां हो चुकी हैं। बुधवार को चोरी करते एक चोर जिसका नाम मोसीन पुत्र रहीश निवासी हापुड़ है और हाल ही में जेल से बाहर आया है को जिला अस्पताल कर्मियों ने दबोच लिया। उसके दो साथी मौके से फरार हो गया। दबोचे गए चोर की भीड़ द्वारा पिटाई भी कर दी गई और पुलिस को सौंप दिया गया। मामले की जांच एक मुस्लिम दरोगा जिसका नाम अब्बास है को सौंप दी गई । आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज न कर दरोगा ने उल्टा पीड़ित डॉक्टर को ही धमकाना शुरू कर दियाए डॉक्टर का आरोप है कि दरोगा आरिफ अब्बास गुरूवार को उनके आवास पर पहुंचा और चोर की पिटाई का आरोप लगाकर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दीए जिसको लेकर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी नाराज हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे बागपत कोतवाल तपेश्वर द्वारा डॉक्टरो से बातचीत की गई और दरोगा की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी। एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए है। जल्द ही दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। वही आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके साथी आजम की तलाश की जा रही है। आरोपी चोर से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

Explore our articles