spot_img

Chandigarh : पुरुषों को बंधक बनाकर बदमाशों ने महिलाओं से किया सामूहिक दुष्कर्म

panipat rape with women

बदमाशों की मारपीट से एक महिला की मौत

बदमाशों ने मछली फार्म के डेरे में लूट भी की

चंडीगढ़ : पानीपत जिले में चार बदमाशों ने मछली फार्म पर काम करने वाली चार महिलाओं को बंधकर बनाकर सामूहिक बलात्कार किया। बदमाशों की मारपीट से एक महिला की मौत हो गई। बदमाशों ने जाते समय लूटपाट भी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र में गांव के आवासीय क्षेत्र से बाहर बने मछली फार्म पर कुछ प्रवासी मजदूरों के परिवार एक डेरे में रहते हैं। बुधवार की रात करीब एक बजे चार नकाबपोश बदमाश उनके डेरे में घुस गए। बदमाशों ने हथियार के बल पर परिवार के तीन पुरुषों व बच्चों को हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर बाहर बरामदे में ले आए और चारों ने हथियार के बल पर पूरी रात महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। शोर मचाने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी। सुबह चार बजे तक बदमाश वहीं रहे और महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते रहे। लुटेरों ने जाते समय महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश यहां से 13 हजार की नकदी, चांदी का पायजेब लूट ले गए। सुबह करीब पांच बजे महिला ने जानकर किसान को फोन करके घटना के बारे में बताया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बंधक परिवार को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व डीएसपी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस महिलाओं को मेडिकल के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में लेकर गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बदमाशों ने इस डेरे से पहले वहां से कुछ दूरी स्थित एक मछली तालाब पर रह रहे मजदूर के साथ भी मारपीट की और उससे पांच हजार रुपए लूट लिए। इतना ही नहीं, उसकी 45 वर्षीय पत्नी के साथ भी मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला लंबी बीमारी से ग्रस्त भी थी।

पीडि़त परिवार और बदमाशों के एक-दूसरे को पहले से पहचानने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त बदमाश वारदात को अंजाम देते वक्त डेरा खाली करने की बात कह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles