spot_img

Mumbai: पुणे जिले में सडक़ हादसे में दो महिलाओं की मौत, एक घायल

मुंबई:(Mumbai) पुणे जिले के ओतुर इलाके में अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर बीती रात हुए सडक़ हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार बुधवार को देर रात ओतुर इलाके में अनियंत्रित पिकअप वाहन ने हाईवे पर पैदल चल रहे पादचारियों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में रितुजा अशोक डुंबरे (19 साल) और सविता गीताराम तांबे (45 साल) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गीताराम नामदेव तांबे (52 साल) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। ओतुर पुलिस फरार पिकअप वाहन के चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles