spot_img

Ranchi : झारखंड के चार उपायुक्तों को मिली आपराधिक गतिविधियों को रोकने की शक्ति

रांची: (Ranchi) बढ़ते अपराध और नक्सल गतिविधियों को लगाम के लिए चार जिलों के उपायुक्तों को शक्ति दी गयी है। जमशेदपुर, सिमडेगा, रामगढ़ व गढ़वा जिले के उपायुक्तों सह जिला दंडाधिकारी के पत्र के आलोक में यह कार्रवाई की गयी है।

गृह विभाग के इस स्तर पर विमर्श हुआ, जिसमें यह बात सामने आयी कि इन जिलों में सामान्य दंड संहिता के सिर्फ उपयोग से अपराध या नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है।इसलिए अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 का उपयोग करते हुए चारों जिलों के डीसी को धारा 12 (2) से सीसीए लगाने का अधिकार दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी की गयी है। यह शक्ति अगले तीन माह के लिए दी गयी है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles