spot_img

New Delhi : भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया परामर्श, कनाडा प्रवास में बरतें सावधानी

नई दिल्ली: (New Delhi) विदेश मंत्रालय ने कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक समर्थन प्राप्त अपराधों तथा हिंसा को देखते हुए वहां मौजूद और यात्रा करने की सोच रहे भारतीय नागरिकों को परामर्श जारी कर अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों और भारत के खिलाफ चल रहे एजेंडे का विरोध करने वाले भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि हमारा उच्चायोग व वाणिज्य दूतावास कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कनाडाई अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेगा। कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

मंत्रालय के अनुसार, कनाडा में भारतीय नागरिकों और भारतीय छात्रों को ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावासों के साथ संबंधित वेबसाइटों, या मदद पोर्टल (madad.gov.in) के माध्यम से पंजीकरण कराना चाहिए। पंजीकरण से उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास किसी भी आपातकालीन या अप्रिय घटना की स्थिति में कनाडा में भारतीय नागरिकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में सक्षम होंगे।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles