spot_img

Gopeshwar : चाय की आड़ में चरस बेचते एक गिरफ्तार

पुलिस ने उसके पास आठ सौ ग्राम चरस किया बरामद
गोपेश्वर: (Gopeshwar)
बदरीनाथ हाइवे पर जोशीमठ क्षेत्र के टंगणी के पास चाय की दुकान की आड़ में चरस बेचने के आरोप में जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से आठ सौ ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपित काे न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने बताया कि ड्रग फ्री देवभूमि के अभियान को सफल बनाने और युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति से बचाने के लिए चमोली पुलिस लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर सायं को टंगणी, बेलाकुची क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि टंगणी के पास चाय की ढेली लगाने वाला अवैध रखता है। इस पर उपनिरीक्षक दिलबर कंडारी ने पुलिस और एसओजी टीम ने टंगणी स्लाइडिंग जोन के पास टंगणी निवासी उमेश कुमार को आठ सौ ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली जोशीमठ में मामला पंजीकृत किया गया है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles