spot_img

Bollywood: बिक गया देव आनंद का जुहू वाला बंगला

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का जुहू स्थित 73 साल पुराना बंगला बिक गया। इस बंगले की जगह पर 22 मंजिला ऊंचा टावर बनाया जाएगा। देव आनंद कई वर्षों तक अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक और अपने बच्चों सुनील आनंद व देवीना आनंद के साथ अपने बंगले में रहे थे। अब इस बंगले को तोड़ दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक देव आनंद का जुहू स्थित बंगला एक रियल एस्टेट कंपनी ने खरीद लिया है। इस बंगले के दस्तावेज पूरे हो चुके हैं। बताया जाता है कि यह बंगला करीब 400 करोड़ रुपये में बिका है। इस बंगले की जगह 22 मंजिला ऊंची इमारत बनाई जाएगी।

देव आनंद का घर अच्छी लोकेशन पर था। उनके घर के पास कई बड़े लोगों के घर हैं। उनके बंगले के बगल में ही माधुरी दीक्षित नेने और डिंपल कपाड़िया जैसे सितारे भी रहते हैं। तो अब देव आनंद का बंगला भी एक रियल एस्टेट कंपनी को बेच दिया गया है।

देव आनंद ने यह बंगला 1950 में खरीदा था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बंगले के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने तब कहा था, “घर 1950 में बनाया गया था। तब जुहू एक छोटा-सा गांव था और वहां पूरा जंगल था। मैंने घर इसलिए बनाया क्योंकि मुझे यहां का जंगल पसंद था। मुझे यह पसंद था क्योंकि मैं अकेला था।”

New Delhi : दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ा सीएनजी का भाव

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर पेट्रोलियम उत्पादों (petroleum products) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को लगातार झेलना...

Explore our articles