spot_img

Wellington: न्यूजीलैंड से ऑकलैंड तक कांपी धरती, 6.0 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की सूचना नहीं

वेलिंगटन:(Wellington) न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि इस दौरान जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 रही। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में न्यूजीलैंड की भूकंप एजेंसी जियोनेट के हवाले से दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप को इस साल का अब तक का सबसे शक्तिशाली बताया गया है। स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह 9:14 बजे भूकंप आया। इसकी गहराई जमीन से 11 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके ऑकलैंड तक महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि साल 2011 में आए भूकंप में 185 लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles