spot_img

Shimla : घुमारवीं के अभिनव ठाकुर बने भाजयुमो के सोशल मीडिया संयोजक

शिमला: (Shimla) भाजपा युवा मोर्चा की हिमाचल इकाई ने अपने पदाधिकारियों की नई टीम में कई नए चेहरों को जगह दी है। भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल के अध्यक्ष तिलक राज ने अपनी नई टीम में पांच उपाध्यक्षों, दो महासचिव, छ सचिवों सहित सोशल मीडिया, मीडिया प्रमुखों की नियुक्ति की है।बिलासपुर जिला के घुमारवीं मंडल के भगेड़ से संबंध रखने वाले अभिनव ठाकुर को प्रदेश का सोशल मीडिया संयोजक की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्हें यह जिम्मेदारी उनके देश भर के अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों में किए गए चुनावी प्रबंधन एवं लोकसभा चुनाव 2014 एवं 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में चुनावी अभियान का हिस्सा होने के अनुभव के आधार पर दी गई है।अभिनव ठाकुर से वार्तालाप के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनका एकमात्र लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों, संकल्पों एवं उनके नेतृत्व में हमारे भाजपा सांसदों द्वारा किए गए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाना होगा। उनकी प्राथमिकता पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक ”युवा सोशल मीडिया वॉरियर्स” की टीम को खड़ा करना है।

इंजीनियरिंग एवं एमबीए में शैक्षणिक योग्यता एवं भाजपा संगठन में कार्य कर चुके अभिनव ने कहा कि इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी इस आयु में वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका को बखूबी समझते हैं।वर्तमान मीडिया तकनीकी दौर में विपक्ष जहां समय-समय पर फेक न्यूज और भ्रामक कंटेंट के माध्यम से आम जनता को गुमराह करने में लगी रहती है। हमारी कोशिश उन्हे काउंटर कर सही तथ्य को जनता के बीच ले जाने की रहेगी।

Mumbai : स्क्रीन पर छाई रेवती-प्रिंस की जोड़ी, ‘रफल दुनाली’ बना चर्चा का विषय

मुंबई : (Mumbai) डिजिटल सेंसेशन रेवती माहुरकर (Digital sensation Revati Mahurkar) अपने नए गाने 'रफल दुनाली' के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं।...

Explore our articles