spot_img

Indore : नदी में पार्टी कर रहा पूर्व मंत्री बघेल का बेटा बाढ़ में बहा, देर रात निकाला

इंदौर:(Indore ) पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन शुक्रवार शाम अपने दोस्त तेजस के साथ नदी के बीच गाड़ी ले जाकर पार्टी कर रहा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से दोनों गाड़ी सहित बह गए। यश कई घंटों तक पेड़ के सहारे फंसा रहा। फिर उसका हाथ छूटा और पानी में बह गया। दोनों की तलाश में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात ग्रामीणों ने दोनों को बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यश अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खुड़ैल के पास स्थित रतबी फार्म हाउस गया था। इस दौरान वह नदी के बीच अपनी थार गाड़ी को खड़ी कर दोस्त तेजस के साथ पार्टी कर रहा था। तेज बारिश के बाद नदी में पानी का बहाव बढ़ गया और उनकी थार गाड़ी बह गई। दोनों दोस्त करीब आधा किमी तक बह गए। तभी यश ने एक पेड़ की शाखा को पकड़ लिया। लेकिन उसका हाथ छूटा और वह फिर बहने लगा।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व एसडीईआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। रात 12.30 बजे तक ग्रामीणों ने यश के दोस्त ओजस को सुरक्षित निकाल लिया। इधर यश की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा और देर रात उसे भी निकाल लिया गया। पूर्व मंत्री बघेल भी मौके पर पहुंच गई थीं। उनका कहना था कि बच्चे पार्टी करने के लिए गए थे। इसी बीच नदी में पानी बढ़ने से गाड़ी बह गई।

Patna : नालंदा के शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणापटना : (Patna) बिहार के नालंदा जिले में मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर (Mata Sheetla Ashtami...

Explore our articles