spot_img

Meerut : पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ से हिन्दू किशोरी काे लाया

मेरठ : पुलिस में भर्ती कराने और अपना नाम बदल कर एक युवक ने छत्तीसगढ़ की हिंदू किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। मेरठ लाकर किशोरी को डेढ़ माह तक अपने साथ रखा और अब उसे बेचने की फिराक में था। आरोपित की पत्नी ने इसकी पोल खोल दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जैदी फार्म कॉलोनी का इश्तिकार टेंपो चलाता था। उसने अपनी पहली बीवी को तलाक दे दिया और शबनम से निकाह कर लिया। एक बच्चा होने के बाद इश्तिकार ने शबनम को भी छोड़ दिया। इसके बाद इश्तिकार छत्तीसगढ़ जाकर मजूदरी करने लगा। उसने छत्तीसगढ़ में अपने पड़ोस की एक हिंदू किशोरी को अपना नाम सोनू बताकर प्रेम जाल में फंसा लिया। किशोरी पुलिस में भर्ती होना चाहती थी। किशोरी को पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर इश्तिकार किशोरी को लेकर मेरठ आ गया। डेढ़ महीने से किशोरी को खुशहाल कॉलोनी में किराए के मकान में अपने साथ रखे हुए था। अब वह किशोरी को बेचने की फिराक में था। इसी बीच इश्तिकार की बीवी शबनम को इसकी जानकारी मिल गई और उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। शबनम अपने साथ पुलिस को लेकर खुशहाल कॉलोनी में किराए के मकान पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से किशोरी को बरामद कर इश्तिकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इश्तिकार एक महिला के माध्यम से किशोरी को पांच लाख रुपए में बेचने की कोशिश में था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी विष्णु कौशिक का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आरोपित के खिलाफ किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। छत्तीसगढ़ पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। जल्दी ही छत्तीसगढ़ पुलिस मेरठ पहुंच जाएगी।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles