spot_img

Kolkata: बंगाल में तेज बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, कम होगी गर्मी

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसकी वजह है कि बुधवार को सारा दिन रह रह कर बारिश हुई है और गुरुवार को भी सुबह से ही हल्की बारिश की शुरुआत हो गई है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसा ही रविवार तक मौसम रहने वाला है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles