spot_img

Hisar: बहस के बाद स्वास्थ विभाग कर्मी ने पत्नी को गोली मारी, गंभीर

हिसार:(Hisar) घरेलू को लेकर चलते स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार गांव सिंघरान निवासी राजकुमार सीएससी मंगाली में दंत चिकित्सक के पास असिस्टेंट के पद पर नियुक्त है। उसकी अपनी पत्नी प्रभारी के साथ काफी समय से मतभेद चल रहा था। आपसी मतभेद के चलते बुधवार की सुबह मामला इतना अधिक बढ़ गया कि राजकुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और पत्नी को गोली मार दी।

गोली पत्नी की कमर में लगी और गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए शहर के एक नीचे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आरोपित पति शराब पीने का आदी है और शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करता है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles