spot_img

Raipur: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का आज आगाज ,अमित शाह दंतेवाड़ा में हरी झंडी दिखाएंगे

रायपुर: भाजपा की परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का आज (Raipur) से पहला चरण आज दंतेवाड़ा से शुरू हो रहा है। समापन बिलासपुर में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को दंतेवाड़ा में हरी झंडी दिखाएंगे।वे दोपहर करीब 12:20 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे।इसके बाद गृहमंत्री दोपहर करीब 12:55 बजे दंतेवाड़ा स्थित करली पुलिस लाइन पहुंचेंगे।इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे माँ दंतेश्वरी के दर्शन के बाद उनकी हाई स्कूल मैदान में सभा होगी।

पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे

शाम 4 बजे उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। बस्तर दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के इलाकों में करीब 2 हजार से ज्यादा डी आर जी ,सी आर पी एफ,कोबरा तथा एस टी एफ जवानों की तैनाती की गई है। सभा स्थल से लेकर इन इलाकों पर करीब 5 से ज्यादा ड्रोन कैमरे से पुलिस नजर रख रही है। साथ ही अलग-अलग जिलों से बुलाई गई डॉग स्क्वायर्ड की के साथ जवान सर्चिंग कर रहे हैं।

रथ आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। इसमें क्लोज सर्किट कैमरे भी लगे हुए हैं। बैठने की व्यवस्था के साथ यहां एलईडी लगे हैं। यहां विशेष तरह का लिफ्ट लगा हुआ है। रथ की छत पर मंच की व्यवस्था की गई है। इस मंच पर पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक से स्वचालित सीढ़ी लगाई गई है।भगवा रंग में रंगी बस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और लता उसेंडी की तस्वीरें हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जानकारी दी है कि पहली यात्रा 16 दिन में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में 1,728 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जबकि दूसरी यात्रा 13 दिन में बिलासपुर और सरगुजा संभागों में 1,261 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दोनों यात्राओं के दौरान 84 सार्वजनिक सभायें, 85 स्वागत सभाएं और सात रोड शो होंगे। यात्रा 87 विधानसभा क्षेत्रों (कुल 90 में से) में 2,989 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बिलासपुर में समाप्त होंगी।

Mumbai : जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी को लेकर अटकलें तेज

मुंबई : (Mumbai) टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Popular television actress Jennifer Winget) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में...

Explore our articles