spot_img

New Delhi: जी-20 भारत मंडपम का शिल्प बाजार विदेशी अतिथियों को भाया

नई दिल्ली:(New Delhi) जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए विदेशी मेहमानों को भारत मंडपम का शिल्प बाजार खासा पसंद आया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया केंद्र के पास सजाए गए शिल्प बाजार में बड़ी संख्या में देश-विदेश के पत्रकार भी पहुंचे। इन लोगों भारत की संस्कृति, परिधान और रहन-सहन को समझने की कोशिश की। कुछ ने खरीदारी भी की।

‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने रविवार को शिल्प बाजार में अमेरिकी पत्रकार पारिस हुआंग से बातचीत की। हुआंग पहली बार भारत आए हैं। सम्मेलन के समापन के बाद सीधे अमेरिका लौट जाएंगे। इसकी कसक उनके अंदर दिखी। उन्होंने कहा वह भारत घूमना चाहते थे पर संभव नहीं हो सका। शिल्प बाजार में घूमकर भारतीय रहन-सहन और खान-पान को समझने की कोशिश की। सभी 30 काउंटर पर गए। थोड़ी-बहुत खरीदारी भी की।

बांग्लादेश के पत्रकार बिपलो से भी यहां ‘हिन्दुस्थान समाचार’ ने बातचीत की। उन्हें राजस्थान का काउंटर काफी अच्छा लगा। उन्होंने उस्ता आर्ट को समझने की कोशिश की। चीन से आए पत्रकार चाओ जाउ ने कहा कि उन्हें शिल्प बाजार बहुत पसंद आया। उन्होंने यहां नॉर्थ ईस्ट के काउंटर से खरीदारी की।

Mumbai : विराट कोहली अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

मुंबई : (Mumbai) भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (India's star batter Virat Kohli) आगामी तीन मैचों की अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से...

Explore our articles