spot_img

New Delhi: मोरक्को में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली(New Delhi)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में मोरक्को के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह उन लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है। वह घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में 296 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं। यहां भूकंप से अनेक मकान ढह गए हैं। मोरक्को में भूकंप की तीव्रता 6.8 से अधिक मापी गई।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles