spot_img

Ayodhya : श्रीराम की जन्मभूमि में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रात्रि 12 बजे खुलेंगे पट

अयोध्या : श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां हैं। भगवान के जन्म के लिए गुरुवार की रात 12 बजे राम मन्दिर का अस्थायी गर्भगृह के कपाट कान्हा के दर्शन के लिए खुलेंगे। पूरे एक घण्टे के लिए राम जन्मभूमि परिसर का मंदिर खोला जाएगा।

रामनगरी में मथुरा की तरह इस उत्सव को बेहद धूमधाम के साथ सभी मंदिरों में मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में भगवान का श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में होगा। रामनगरी में भी कान्हा के जयकारे लगाए जा रहे हैं। साथ ही साथ कई स्थानों पर भव्य पंडाल में आकर्षक झांकियां भी सजाई गई है।

बुधवार को गृहस्थों ने और गुरुवार को मठ-मंदिरों में उत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार द्वापर की तरह जयंती योग पर भगवान कृष्ण घर-घर जन्मेंगे। इस तिथि पर 36 साल बाद सर्वार्थसिद्ध, रवि, हर्षण और सिद्धि योग का भी संयोग हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles