spot_img

Dharamshala : केसीसी बैंक का आपदा राहत कोष में तीन करोड़ 85 लाख का अंश दान

धर्मशाला : प्रदेश में आई आपदा के चलते मुख्यमंत्री राहत व आपदा कोष के लिए दानियों का सहयोग जारी है। वीरवार को कांगड़ा दौरे के दौरान केसीसी बैंक सहित विभिन्न संस्थाओं ने खुलकर दान दिया। इस दौरान केसीसी बैंक ने सबसे अधिक तीन करोड़ 85 लाख का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा।

इसके अलावा नादौन में आपदा राहत कोष के लिए सेक्रेटरी सोसायटी, नादौन ने एक लाख रूपए का चैक तथा अन-एम्पलाईड आर्ट टीचर्स एसोसिएशन ने 11 हजार रूपए का चैक भेंट किया। एनआईटी हमीरपुर के पूर्व छात्र और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत विभागों के अधिकारियों ने आज सेरा विश्राम गृह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख 20 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव भवडां के निवासियों ने आज सेरा विश्राम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ 85 लाख रुपये का चेक भेंट किया। लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल, रक्कड़ के सुरेंद्र मनकोटिया और शिक्षकों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख 11 हजार रुपये का चेक भेंट किया।

Mumbai : फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर में दिखे एआई बच्चों पर बोले डेविड धवन

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता वरुण धवन (actor Varun Dhawan) की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का दर्शकों को बेसब्री से...

Explore our articles