spot_img

Mumbai : ‘यारियां-2’ का गाना ‘सिमरूं तेरा नाम’ हुआ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी ‘यारियां-2’ में दिव्या खोसला कुमार, मिज़ान जाफरी और पर्ल वी पुरी मुख्य भूमिका में हैं, जो एक खूबसूरत चचेरे भाई के रिश्ते को सेलिब्रेट करता है। दिव्या खोसला कुमार उर्फ लाडली की लव लाइफ कहानी का केंद्र बिंदु होने के साथ निर्माताओं ने अब ‘सिमरूं तेरा नाम’ गाना रिलीज कर दिया है, जो आपके दिल को छूकर आपको भावुक कर देगा।

सचेत टंडन ने इसे खूबसूरती से गाया है, जिसे मनन भारद्वाज ने लिखा और कंपोज किया है। गाने में दिव्या और यश के बीच की केमिस्ट्री कमाल की है। ‘यारियां-2’ में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मिजान जाफरी, अनस्वर राजन, वरीना हुसैन, प्रिया वारिर और पर्ल वी पुरी हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है।

Mumbai : लॉस एंजिल्स में हुई फिल्म ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

रणबीर के ‘श्रीराम’ अवतार की झलक दिखाई दीमुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण'...

Explore our articles