spot_img

Kolkata : बांग्लादेश में श्रद्धा और भक्ति से मनाया जा रहा जन्माष्टमी का त्योहार

ढाका/कोलकाता: (Dhaka/Kolkata) भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का त्योहार जन्माष्टमी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ बांग्लादेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय ने हर जिले में भगवान कृष्ण के मंदिरों और घरों में धार्मिक उत्सव का आयोजन किया है। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए अतिरिक्त संख्या में जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वैदिक रीति-रिवाज के मुताबिक रात 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है, जिसके लिए सारा दिन तैयारी होती है। भारत की तरह बांग्लादेश में भी युवतियां उपवास करती हैं और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाएंगी।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने अलग-अलग माइक्रो ब्लॉगिंग संदेशों में इस उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश की सरकार ने आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।द्वापर युग में भाद्र माह के शुक्ल पक्ष को जन्मे भगवान कृष्णा की लीला को लेकर भी कई कार्यक्रम बांग्लादेश के समाचार चैनलों और रेडियो पर हो रहे हैं। विभिन्न समाचार पत्रों में भगवान कृष्ण को लेकर विशेष लेख भी प्रकाशित किए गए हैं।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles