spot_img

Ahmedabad : गांजे की हाइड्रोपोनिक्स खेती का लैब पकड़ा गया

थ्री बीएचके फ्लैट में हो रही थी गांजे की खेती
झारखंड निवासी 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा
अहमदाबाद: (Ahmedabad)
अहमदाबाद के बोपल क्षेत्र के एक रिहायशी थ्री बीएचके फ्लैट में गांजे की खेती के लिए बनाया गया लैब सोमवार को पकड़ा गया। फ्लैट से गांजा का 96 पौधा जब्त किया गया। वहीं, 1.15 लाख रुपए का 1 किलो गांजा जब्त किया गया। कुल 4.87 लाख रुपए का सामान जब्त हुआ है।

सरखेज पुलिस ने फॉरेंसिंक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) के अधिकारियों की मौजूदगी में सोमवार को बोपल स्थित ऑर्चिड लेजेंसी की 15वीं मंजिल के मकान नंबर 1501-1504 में छापेमारी की। मामले में झारखंड निवासी 3 लोगों रवि प्रकाश, विरेन प्रभात और रितिका को पकड़ा गया है।पुलिस ने बताया कि ये तीनों गांजे के पौधे की हाइड्रोपोनिक्स खेती करते थे। ग्रीन हाउस इफैक्ट से अच्छी गुणवत्ता के गांजे की खेती का सिस्टम बनाया गया था। पौधों के जल्दी विकास के लिए केमिकल का उपयोग भी किया जाता था। सर्किट आदि लगाकर तापमान मेंटेन रखने की व्यवस्था की गई थी।

गुजरात में इस तरह का यह पहला मामला बताया गया है। आरोपितों में रवि प्रकाश ने एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है। पौधों को इलेक्ट्रिक सर्किट की सहायता से पानी दिया जाता था। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी 16 से 20 डिग्री तापमान को मेंटेन किया जाता था। रितिका यह मेंटेन करती थी।

पुलिस ने बताया कि बोपल के शांतिपुर सर्किल के पास ऑर्चिड लेजेंसी में नशीला पदार्थ गांजा की खेती लैब आधारित की जा रही थी। छापेमारी के दौरान 200 छोटे गमलों में नशीले पदार्थ के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles