रांची : दशम फॉल थाना पुलिस ने गभेड़या गांव के सरजमकैर में वृद्ध महिला मुंगरी देवी हत्याकांड में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मंगल मुंडा है। शनिवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक में जेल भेज दिया गया।
पुलिस को दिए बयान में आरोपित ने बताया कि वृद्ध महिला अक्सर उसके नाती को डायन की बात कहकर खा जाने की बात कहती रहती थी। इसके चलते उसने मौका देखकर दउली तथा बैसला (काटने का औजार) से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।


