spot_img

Khargone: खरगोन में ट्रक और कार के बीच भिड़ंत, तीन पुलिस कर्मियों की मौत, दो घायल

खरगोन: (Khargone) जिले के सनावद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खरगोन से ड्यूटी कर घर लौट रहे पुलिस कर्मियों की कार और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई हैं। वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सनावद थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी शुक्रवार को खरगोन में आयोजित ऐतिहासिक शिवडोला में ड्यूटी करने गए थे। रात में वे ड्यूटी करने के बाद कार से सनावद के लिए रवाना हुए थे। शनिवार अलसुबह सनावद पहुंचने से पहले ग्राम बडूद में एस्सार पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया। उनकी तेज रफ्तार कार और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे में तीन पुलिसकर्मी विमल तिवारी, रमेश भास्करे, मनोज कुमावत की मौत हुई है, जबकि रघुवीर रावत और कोमल दांगोडे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते हो वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रैफर कर दिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कर्मियों के परिजनों भी अस्पताल पहुंचे गए हैं।

New Delhi : प्रायोरिटी ज्वेल्स ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में करीब 16 करोड़ रुपये जुटाये

नई दिल्ली : (New Delhi) डायमंड-स्टडेड गोल्ड और प्लैटिनम फाइन ज्वेलरी (Priority Jewels Limited, a Mumbai-based manufacturer of diamond-studded gold and platinum fine jewelry)...

Explore our articles