spot_img

Bhopal: मंत्रालय में हुआ राष्ट्रगीत वंदे-मातरम और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

भोपाल:(Bhopal) सितंबर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर शुक्रवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर धुनें प्रस्तुत की।

सामूहिक गायन में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, जे एन कंसोटिया, राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल, एस एन मिश्र, मलय श्रीवास्तव, अजीत केसरी, के सी गुप्ता एवं प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में प्रत्येक माह के प्रथम कार्यदिवस के अवसर पर सामूहिक वंदे-मातरम गायन किया जाता है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles