spot_img

East Champaran: चकिया के ठेकेदार राजीव रंजन हत्या कांड का शूटर गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

पूर्वी चंपारण:(East Champaran) जिले के चकिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक पर 20 अगस्त को ठेकेदार राजीव रंजन हत्या कांड में पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है,जो कल्याणपुर थाने के दिलावरपुर का विवेक कुमार बताया गया है।

उसे डील के तहत 15 लाख देने की बात थी उक्त राशि लेने के लिए वह फरीदाबाद से पिपरा पहुंचा था जहां पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया है कि विवेक के पास से एक 9 एमएम का पिस्टल व एक जिन्दा कारतुस के साथ ही उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है। उसके निशानदेही पर केसरिया , कल्याणपुर व पिपरा थाना क्षेत्र में रेड की जा रही है। बताया गया है कि घटना के बाद वह फरीदाबाद चला गया था , जहा से वापस लौटा था इस बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया। माना जा रहा है कि विवेक की गिरफ्तारी घटना को लेकर काफी अहम है। इससे कई खुलासे हो सकते है।इससे पूर्व उक्त घटना का लाइनर केसरिया सागर चुरामन का रूपेश कुमार सिंह गिरफ्तार किया गया था। इस संगीन वारदात का उदभेदन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही है।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles