spot_img

New Delhi : इंदौर को मिला सर्वश्रेष्ठ “राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार”, सूरत और आगरा दूसरे और तीसरे स्थान पर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार के स्मार्ट शहरों की प्रतियोगिता के चौथे संस्करण में सर्वश्रेष्ठ “राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार” इंदौर ने जीता है। इंदौर शहर को स्मार्ट शहरों में पहला स्थान मिला है। 100 स्मार्ट शहरों के बीच अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सूरत और आगरा को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। यह पुरस्कार इंदौर में 27 सितंबर को आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी।

शुक्रवार को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान मध्यप्रदेश, दूसरा स्थान तमिलनाडु और तीसरा स्थान संयुक्त रूप से राजस्थान और उत्तर प्रदेश को दिया गया है। केन्द्रीय शासित प्रदेश में चंडीगढ़ को स्वच्छ यूटी का पुरस्कार दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश के शहरों को स्वच्छ और साफ सूथरा बनाने के उद्देश्य से 25 जून 2015 को लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत अब तक 1.11 लाख करोड़ की लागत से 6,041 योजनाएं पूरी की जा चुकी है। चयनित 100 स्मार्ट शहरों में कचरा निस्तारण, बेहतर परिवहन, सेंट्रल कमांड सेंटर लगाए जा रहे हैं।

Explore our articles