spot_img

Mumbai: भाजपा विधायक प्रसाद लाड को जान का खतरा, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुंबई:(Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रसाद लाड की निगरानी अज्ञात व्यक्ति कर रहा है। इस तरह की जानकारी प्रसाद लाड ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर दी है।

प्रसाद लाड ने शुक्रवार को बताया कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। लाड ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अपने श्रोतों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। इसके बाद पता चला कि उन पर निगरानी रखने वाले का नाम राहुल कंडागले है। प्रसाद लाड ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में इस मामले की गहन छानबीन करने की मांग की है।

Explore our articles