spot_img

New Delhi : सिडनी के तट पर शुरू हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया का समुद्री अभ्यास ‘औस इंडेक्स’

ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमेंटल में पहली बार तैनात की गई भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वागिर

जहाज़ों और लड़ाकू विमानों के साथ होंगे एंटी-सबमरीन वारफेयर जैसे जटिल अभ्यास

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच द्विवार्षिक समुद्री अभ्यास ‘औस इंडेक्स’ का 5वां संस्करण मंगलवार को सिडनी के तट पर शुरू हुआ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए द्विवार्षिक ‘औस इंडेक्स’ समुद्री अभ्यास 2015 में हुआ था, जिसकी मेजबानी भारत ने की थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंध एक ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गए हैं।

भारतीय जहाज सह्याद्रि और कोलकाता समुद्री गश्ती विमानों पी-8ए के साथ ऑस्ट्रेलियाई जहाज चौल्स, ब्रिस्बेन, एफ35ए लड़ाकू विमानों से एंटी-सरफेस, एंटी-एयर एंटी-सबमरीन वारफेयर अभ्यास जैसे जटिल सामरिक अभ्यास करेंगे। इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे के देशों में रक्षा संपत्तियों और सैनिकों की शांतिकालीन तैनाती करते हैं। इस बार भी भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस वागिर को ऑस्ट्रेलिया के फ्रेमेंटल में तैनात किया गया है। समुद्री अभ्यास ‘औस इंडेक्स’ के पिछले संस्करण की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते सुरक्षा सहयोग को बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में देखा गया है। इस समुद्री अभ्यास का लक्ष्य भारत-प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं के प्रति सामान्य प्रतिबद्धता को सशक्त बनाना, शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस नौसैनिक अभ्यास ने दोनों देशों को एक खुले, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक-दूसरे की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए समुद्री कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए एकजुट किया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles